BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड भड़ोल महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा शपथ ग्रहण व कार्यशाला का आयोजन


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों सहित स्टाफ सदस्यों ने सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन संबंधी शपथ ग्रहण की। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में इस गंभीर विषय के प्रति संवेदनशीलता और सजगता की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक प्रो. पंकज कुमार ने कार्यशाला के दौरान युवा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों व तथ्यों के प्रति जागरूक किया। इसके अंतर्गत सड़क सुरक्षा चिन्ह व लर्नर लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को मुख्य रूप से सम्मिलित किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व पंजीकरण प्रक्रिया के अंतर्गत महाविद्यालय के 50 विद्यार्थियों को शामिल किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संजीव कुमार ने सड़क सुरक्षा क्लब के सभी सदस्यों को सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई दी।




Comments

Post a Comment