BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल:- उपमंडल की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव तुलाह के एक व्यक्ति के साथ जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने का मामला सामने आया हैं।


लडभड़ोल:- उपमंडल की ग्राम पंचायत तुलाह के 

गांव तुलाह के एक व्यक्ति के साथ जान से मारने की 

धमकी देने और मारपीट करने का मामला सामने 

आया हैं। शिकायतकर्ता तुलाह निवासी गुलाब दास 

ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह 

अपने गांव तुलाह में मौजूद था तो,उस दौरान उसका 

पड़ोसी दीपचंद आया और उसको हथौड़े से मारपीट 

करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने 

बताया कि उनके हाथ और पीठ में गहरा जख्म 

आया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस चौकी 

लडभड़ोल में जान से मारने की धमकी देने और 

मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। 

उधर,चौकी प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि व्यक्ति के 

बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और 

व्यक्ति का मेडिकल करवा कर आगामी कार्रवाई 

शुरू कर दी गई हैं। इस बार में कार्यकारी 

जोगिंदरनगर थाना प्रभारी मुंशी राम ने बताया कि 

इस मामलें की जांच की जा रही हैं।

Comments