BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल मंडल अध्यक्ष की लविंद्र कुमार को मिली नियुक्ति,लडभड़ोल बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) भाजपा ने विधानसभा के लडभड़ोल क्षेत्र के 40 बूथों का लविंद्र कुमार को लडभड़ोल  मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बुधवार को लडभड़ोल में पहुंचने पर लडभड़ोल के मंडल अध्यक्ष लविंद्र कुमार का जोगिंदरनगर भाजपा मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्याण ठाकुर सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और लडभड़ोल बजार में जशन कर रैली भी निकाली गई। मंडल अध्यक्ष लविंद्र कुमार ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं सहित विधायक प्रकाश राणा,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी हित में कर्मठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं को शामिल कर पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के मतदाताओं को भाजप से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा और भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। 





Comments