BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराडपट ने किया पिकनिक का आयोजन! बच्चों ने उठाया पिकनिक का लुत्फ़!


लडभड़ोल ( मिन्टू शर्मा ) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराडपट ने पिकनिक का आयोजन किया। इस पिकनिक का आयोजन गांव रैंस के समीप एक छोटे से सार्वजनिक पार्क में किया गया। पिकनिक के लिए विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर विद्यार्थियों के विभिन्न समूहों ने भांति भांति के पकवान बनाए और उनका आनंद लिया। तदोपरांत विद्यार्थियों ने पार्क में मौजूद झूलों का आनंद लिया और म्यूजिक सिस्टम पर डांस भी किया।

प्रधानाचार्य श्री राजेश कटोच ने बताया कि प्रतिवर्ष पिकनिक का आयोजन किया जाता है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके और शिक्षा से इतर भी विद्यार्थी बहुत कुछ सीख सके। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ विद्यार्थियोंसहित उपस्थित रहा और सभी ने पिकनिक का आनंद उठाया।







Comments