BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड़ भडोल में समर्पण सोशल वेलफेयर सोसायटी कुंसल एवं हिम युवा जन कल्याण संगठन के द्वारा हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल में 29वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया 40 लोगों ने किया रक्तदान ।


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)21.12.24 को जिला मण्डी के लड़ भडोल में समर्पण सोशल वेलफेयर सोसायटी कुंसल एवं हिम युवा जन कल्याण संगठन के द्वारा हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल में 29वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।यह रक्त दान शिविर स्वर्गीय श्री रांझा राम (Ex Indian Navy) जी की याद में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक गोडवाल जी उपस्थित रहे। टांडा ब्लड बैंक टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।इस कार्यक्रम में 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।यह रक्त दान शिविर हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल लड़ भडोल में हुआ। संस्था स्कूल प्रबंधन कमेटी एवं प्रधानाचार्य आदरणीय श्री विकास उपाध्याय जी,  विशाल उपाध्याय जी एवं आए समस्त गणमान्य सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। समर्पण सोशल वेलफेयर सोसायटी की तरफ से सनवीर ठाकुर एवं राजेश कुमार उपस्थित रहे 








Comments