BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सैल के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया इसके अंतर्गत श्री सलीम खान, सहायक उपाध्यक्ष, अर्थ निमृति मुख्य स्रोत व्यक्ति के रूप में शामिल हुए उन्होंने कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शिक्षा, धन अर्जन के स्रोत निश्चित करने के साथ-साथ वित्तीय स्थिरता व स्वतंत्रता अति महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि अर्थ निमृति जोकि एक एन. जी. ओ. है उसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण व प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करके उन्हें वित्तीय रूप से आत्म निर्भर बनाना है. इस अवसर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षा, प्रशिक्षण और अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही एक व्यक्ति अपने आप को मानव पूंजी के रूप में विकसित कर सकता है और अर्थ निमृति इस दिशा में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए अग्रणी भूमिका अदा कर रही है. इस मौके पर महाविद्यालय के करियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सैल के संयोजक प्रो. तिलक शर्मा ने कार्यशाला के मुख्य स्रोत व्यक्ति  श्री सलीम खान व श्री कर्ण कौशल सहित सभी उपस्थित स्टाफ सदस्यों को धयवाद दिया.


Comments