BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल के बच्चों ने नन्हें मुन्ने बच्चों ने स्कूल द्वारा आयोजित पिकनिक टूर का भरपूर आनंद लिया

 


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल के बच्चों ने नन्हें मुन्ने बच्चों ने स्कूल द्वारा आयोजित  पिकनिक टूर का भरपूर आनंद लिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बताया कि आज नर्सरी ,एल के जी,  यू के जी और फर्स्ट,  सेकंड व थर्ड कक्षा के बच्चों के लिए पिकनिक का आयोजन किया गया, प्रधानाचार्य ने यह बताया कि सभी बच्चों को स्कूल से ट्रैकिंग करते हुए रोपा मैदान में ले जाया गया , वहां पर बच्चों के लिए दिन भर खेलकूद और संस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें  कुर्सी दौड़, गुब्बारा प्रतियोगिता और बाल पासिंग प्रतियोगिता आदि करवाई गई , वहीं बच्चों ने अंताक्षरी का भी भरपूर आनंद लिया , यू के जी कक्षा से गुवारा दौड़ में  अनिका शिवन्या,  आधवन, आरव, अयान ने बाजी मारी जबकि कक्षा प्रथम से कुर्सी दौड़ में वीवान शालू और माहिरा ने जीत हासिल की l वही कक्षा दूसरी में कुर्सी दौड़ में आर्यन और समर्थ ने जीत हासिल की l जबकि कक्षा थर्ड में अद्विका और रिदिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया , इस मौके पर सभी बच्चे डीजे  की धुनों  पर खूब थिरके l वहीं सभी बच्चों ने सामूहिक रूप से दोपहर का भोजन किया तथा बच्चों को चॉकलेट आदि भी वितरित की , इस अवसर ग्राम पंचायत भडोल के उप प्रधान रणजीत सिंह प्रेमलता, तनु, रेखा, ज्योति , स्वीटी, राजकुमारी, रानी, करतार सिंह, अंचल शर्मा, ममता ठाकुर डिम्पल ओर पवना आदि मौजूद रही l





















Comments