BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

10 दिसंबर से पहले करें लडभड़ोल क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता विद्युत बिलों का भुगतना विद्युत उपमंडल सहायक अभियंता रामलाल नायक


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)10 दिसंबर से पहले करें लडभड़ोल क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता विद्युत बिलों का भुगतना विद्युत उपमंडल सहायक अभियंता रामलाल नायक के द्वारा विद्यतु उपमंडल लड़भड़ोल के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओंको सूचित किया जाता है। जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों की अदायगी गत माह में नहीं की है।ऐसे उपभोक्ताओं के लिए 10 दिसंबर तक अदायगी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।इसमें जिन उपभोक्ताओंके बिल की राशि 100 रुपए से ऊपर है। वह उपभोक्ता अपने बिलों की अदायगी ऑनलाइन या विद्यतु मंडल लड़भड़ोल में जमा करवाएं। उपभोक्ता इस सार्वजनिक सूचना को ही नोटिस के रूप में मान्य ऐसे उपभोक्ताओंकी विद्यतु सप्लाई 10 दिसंबर के बाद तत्काल रूप से काट दी जाएगी। जिसकी जिम्मवेारी संबंधित उपभोक्ता की होगी। विद्युत सप्लाई को एवं उसके उपरांत बिल जमा करने एवंम 250 रुपए की RCO फीस सेबचनेके लिए 10 दिसंबर से पहले पहले बिल की अदायगी करना सनिनिुनिश्चित करें।

Comments