BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

ब्राह्मण सभा इकाई के प्रधान बने गोकुल शर्मा ‌

 


लडभड़ोल, 15 सितम्बर (मिंटू शर्मा) : -ब्राह्मण सभा जोगिंद्रनगर /लडभड़ोल इकाई की बैठक रविवार को दुर्गा माता मंदिर खजूर के प्रांगण में  आयोजित की गई । प्रधान रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान खजूर ब्राह्मण सभा इकाई का गठन किया गया जिसमें गोकुल शर्मा प्रधान, राकेश शर्मा सचिव और कुलभूषण शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मातृशक्ति ब्राह्मण सभा में गायत्री शर्मा प्रधान व रजनी शर्मा को सचिव चुना गया। बैठक में धर्मपुर ब्राह्मण सभा के प्रधान राम प्रकाश शर्मा, जोगिंद्रनगर ब्राह्मण सभा प्रधान हेमराज शास्त्री, वरिष्ठ उपप्रधान ज्योति प्रकाश शर्मा, उपप्रधान लेखराज शर्मा, सचिव सुरेंद्र शर्मा, सदस्य गोपाल शास्त्री, बलवीर मैहता व सुनील शर्मा जलाड व पूर्व जिला परिषद संजीव शर्मा ।विजय शर्मा सहित कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।

Comments