BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद रथैर मंदिर में हुई चोरी सड़क पर मिला दान पात्र।


लडभड़ोल :-  तहसील क्षेत्र के एक मंदिर में देर रात चोरों द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर नगदी इत्यादि चुराने का मामला सामने आया है। पंडोल-बनान्दर मार्ग में रथैर में स्थित दुर्गा माता मंदिर में चोरों द्वारा दान पत्र का ताला तोड़कर ₹8000 की नगदी चोर चुरा ले गए हैं। शिकायतकर्ता रणवीर सिंह और संतोष कुमार ने बताया कि जब वह सुबह पूजा करने के लिए इस मंदिर में पहुंचे तो,उस दौरान उन्होंने मंदिर का मुख्य गेट मुडा हुआ पाया और मंदिर के अंदर वाला गेट का ताला भी टुटा हुआ मिला और मंदिर का दानपात्र कुछ ही दूरी पर सड़क के समीप टूटा हुआ पाया गया। जब उन्होंने उस दान पत्र को खोलकर देखा तो उसमें पैसे इत्यादि नहीं थे। उन्होंने बताया कि मंदिर रखे गए दानपात्र को पिछले 6 माह से नहीं खोला गया था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस चौकी लडभड़ोल में शिकायत भी दर्ज करवा दी है और मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का जायजा भी लिया और शिकायतकर्ता के बयान भी कलम बंद किए हैं। उन्होंने बताया कि उस मामलें में छानबीन की जा रही हैं। इस बारे में पुलिस चौकी लडभड़ोल प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि पुलिस इस मामलें में छानबीन करने में जुट गई हैं।




Comments