BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हिमाचल मण्डी जनकल्याण सभा का 63 वां वार्षिक समारोह व हिमाचली मिलन सैर महोत्सव 28 सितंबर को दिल्ली में संपन हुआ।


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)हिमाचल मण्डी जनकल्याण सभा का 63 वां वार्षिक समारोह व हिमाचली मिलन सैर महोत्सव 28 सितंबर को दिल्ली में संपन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर कोल सिंह व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जीवन ठाकुर  भी विशेष रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जीवन ठाकुर ने कहा कि वे हिमाचल मण्डी जनकल्याण सभा का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस अवसर पर उन्हें यहां आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि ये सभा दिल्ली में अपनी मंडयाली सभ्यता को संजोए रखे हुए है। उन्होंने कहा कि ये सभा समय समय पर हिमाचल में कई तरह के सामाजिक कार्य करती है। आंखों के निशुल्क ऑपरेशन, ब्लड डोनेशन कैंप, बीमार लोगों की आर्थिक मदद आदि कई तरह के कार्य ये सभा करती है। उन्होंने कहा कि वे जोगिंदर नगर के विकास में लगे हुए है जिसके लिए उन्हें सभी लोगों का सहयोग व मार्गदर्शन चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने सभा को ग्यारह हजार रुपए अपनी और से दिए। इस अवसर पर सभा के प्रधान कांशी राम वर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान के के सकलानी, उप प्रधान गांधी राम राणा, सचिव प्रीतम कुमार, मान सिंह जसवाल, अमी चन्द जसवाल, पवन जमवाल, लाजपत राणा, विनय चौहान और प्रताप चौहान ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जीवन ठाकुर का इस कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद किया है।






Comments