BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

बी.डी.ओ. कार्यालय परिसर चौंतड़ा से 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का किया शुभारंभ बी.डी.ओ. कार्यालय परिसर में रोपे आम व अमरूद के पौधे, पंचायतों में भी हुआ पौधरोपण

 


जोगिन्दर नगर, 22 अगस्त : खंड विकास अधिकारी (बी.डी.ओ.) चौंतड़ा के परिसर से आज 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बी.डी.ओ. कार्यालय चौंतड़ा के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित विभिन्न पंचायतों के ग्राम संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर बी.डी.ओ. चौंतड़ा सरवन कुमार ने आम व अमरूद का पौधा रोपित कर समस्त विकास खंड में इस अभियान की शुरुआत की।

इस बात की पुष्टि करते हुए बी.डी.ओ. चौंतड़ा सरवन कुमार ने बताया कि आज बी.डी.ओ. कार्यालय परिसर चौंतड़ा से आम व अमरूद का पौध रोपित कर पूरे विकास खंड में 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित विभिन्न पंचायतों के ग्राम संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से विकास खंड के प्रत्येक घर को इस अभियान के साथ जोड़ते हुए लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि अभियान को जनांदोलन बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, ऐसे में ग्रामीण स्तर पर सभी महिलाओं से इस अभियान के साथ जुड़ते हुए बढ़-चढ़ कर भाग लेने का भी आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में भी पौधरोपण किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मार्च 2025 तक जारी रहेगा तथा निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत विकास खंड चौंतड़ा में पौध रोपण के कार्य को पूर्ण किया जाएगा।
इस मौके पर बीडीओ कार्यालय चौंतड़ा के कर्मचारियों सहित विभिन्न पंचायतों के ग्राम संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्य मौजूद रहे।



Comments