BREAKING NEWS:

🏆 हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान! 🏆 तुल्लाह पंचायत की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुल्लाह की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वेता सिंह भाटिया की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्वेता सिंह भाटिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐 बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है! 💐

तहसील लडभडोल के तहत गांव लाहला में आज 78 वां स्वतन्त्रता दिवस बड़े हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया ।


 

तहसील लडभडोल के तहत गांव लाहला में आज 78 वां स्वतन्त्रता दिवस बड़े हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर स्थानीय युवक मंडल लाहला के सदस्यों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय निवासी व होटल व्यवसायी किशोरी भलारी  ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सभी बच्चों को मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर अजय सोनी , सुरेश चौहान, वीरेंदर राणा, इन्द्रजीत जसवाल, हरनाम चौहान, सूरज जसवाल नीरज चौहान, विशाल चौहान आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments