BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...


 साईं मार्केट जोगिंद्रनगर में पहले हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के सामने स्टेशनरी की दुकान चलाने के उपरांत अब कुछ वर्षों से जोगिंद्रनगर बस स्टैंड में स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले नालंदा स्टेशनर्स के मालिक बड़े भाई संदीप राणा का बुधवार देर सांय जोगिंद्रनगर बस स्टैंड के समीप सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया...


घर से मात्र 200..250 मीटर की दूरी पर हुई इस दुर्घटना में जब वो बस स्टैंड के समीप मौजूद थे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया जहां से उन्हें टांडा रैफर किया गया पर टांडा पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया... 


भगवान आपकी आत्मा को शांति और परिवार को यह दुख सहने की हिम्मत दें... ॐ शांति 😥

Comments