BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

सावन महीने के प्रथम सोमवार को लडभड़ोल क्षेत्र में चारों तरफ गूंजें भोले के जय जयकार।


लडभड़ोल :- श्रावण महीने के पहले सोमवार को जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने त्रिवेणी महादेव मंदिर घटोड में परिवार संग शीश नवाया। इस अवसर मंदिर कमेटी द्वारा विधायक प्रकाश राणा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक प्रकाश राणा ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की और मंदिर में हुए हवन यज्ञ में भी उन्होंने पूर्णआहुति डाली। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नागेश्वर महादेव कुड में भी पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए अरदास की। उन्होंने नागेश्वर महादेव कुड के वर्तमान थानापति विमल गिरी मुलाकात की। जोगिंदर नगर विधायक प्रकाश राणा ने हर हर महादेव का जयकारा लगाकर जनता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि इन मंदिरो को पर्यटन की दृष्टि से राष्ट्रीय स्तर पर नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से इस त्रिवेणी महादेव मंदिर को ऊपर उठाने के लिए बेहतर कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी क्षेत्रवासियों के ऊपर बनी रहे।

Comments