BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल क्षेत्र के गांव दरोब में नीलगाय का एक बच्चा आंशिक रूप से घायल अवस्था में स्थानीय लोगों को मिला ।


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) लडभड़ोल क्षेत्र के गांव दरोब में नीलगाय का एक बच्चा आंशिक रूप से घायल अवस्था में स्थानीय लोगों को मिला है। बता दे कि बुधवार को खेतों में कार्य के लिए कुछ लोग जा रहे थे उसी दौरान आवारा कुत्तों ने इस नीलगाय के बच्चे पर हमला कर उसे आंशिक रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों के हमले से नीलगाय के बच्चे को बचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने इस की जानकारी वन विभाग उपमंडल लडभड़ोल के कर्मियों को दी। वन विभाग लडभड़ोल की टीम ने मौके में आकर नीलगाय के बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया हैं और आंशिक रूप से घायल नीलगाय के बच्चे का उपचार पशु चिकित्सालय लडभड़ोल में डॉक्टर की देखरेख किया जाएगा। वन कर्मियों के मुताबि इसकी उम्र 2 माह बताई गई हैं। इस बार में कार्यकारी वन उपमंडल लडभड़ोल के आरओ प्यार चंद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे स्वयं मौके पर पहुंचे और इस नीलगाय के बच्चे को उपचार के लिए लाया जाऐगा और ठीक होने के बाद इसे फिर से जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Comments