BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड़ भड़ोल के पाइनग्रोव स्कूल के शिक्षकों के लिए विशेष ट्रेनिंग का आयोजन किया गया


 लडभड़ोल(मिन्टूं शर्मा)पाईनग्रोव स्कूल लड़ भडोल, अपने क्षेत्र में लगातार शिक्षा के स्तर को दिन प्रतिदिन एडवांस व बेहतर बनाने के लिए शत प्रतिशत प्रयासरत है जिसका एक ओर उदाहरण पिछले कल ही देखने को मिला। बता दें कि देश विदेश में प्रसिद्ध विद्यालय हिम अकैडमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में पिछले कल ही लड़ भड़ोल के पाइनग्रोव स्कूल के शिक्षकों के लिए विशेष ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमे पाइनग्रोव स्कूल के शिक्षकों ने सबसे बेहतर व नई तकनीक से बच्चों को शिक्षा प्रदान करना व कक्षा 11वीं व 12वीं के बच्चों को NDA, NEET, JEE  व अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग किस प्रकार दी जाए उसकी ट्रेनिंग ली।

निदेशक बलवंत ठाकुर ने कहा कि आज हर क्षेत्र की तरह शिक्षा में भी बच्चों को बहुत कॉम्पिटिशन हो गया है जिसके लिए बच्चों को भी नई तकनीक से पढ़ाई करना आवश्यक हो गया है। बच्चे नई तकनीक से तभी पढ़ सकते है जब अध्यापक नई तकनीक से पढ़ाएंगे।  
 इसीलिए पाईनग्रोव स्कूल ने अपने अध्यापकों को नई तकनीक से पढ़ाना सीखने के लिए एक दिन के लिए विश्व विख्यात स्कूल हिम अकेडमी हमीरपुर मे ट्रेनिंग का आयोजन करवाया।
जिसमे स्कूल के science के बायोलोजी , केमिस्ट्री, फिजिक्स, व मैथ्स के अध्यापकों ने नई विधि व आकर्षक तरीके से विद्यार्थिओं को पढ़ाना सीखा।
निदेशक बलवंत ठाकुर ने कहा  निश्चित ही इस आयोजन का फायदा बच्चों को , अध्यापकों को व पूरे क्षेत्र को होगा ।
इस आयोजन के लिए बलवंत ठाकुर ने हिम अकादमी स्कूल के सभी शिक्षकों का व विशेष तौर में निदेशक इंजीनियर पंकज लखनपाल जी का धन्यवाद किया कि उन्होंने इस आयोजन के लिए हमारा प्रस्ताव स्वीकारा व अपना पूरा आशीर्वाद व सहयोग दिया।





 

Comments