BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

4 अप्रैल को मिनी सचिवालय परिसर में भूकंप को लेकर होगी मॉकड्रिल


 जोगिन्दर नगर, 02 अप्रैल-आगामी 4 अप्रैल को मिनी सचिवालय परिसर जोगिन्दर नगर में भूकंप को लेकर मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि 4 अप्रैल, 1905 को प्रदेश के कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप की वर्षगांठ पर यह मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मॉकड्रिल में मिनी सचिवालय परिसर स्थित समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। मॉकड्रिल के दौरान भूकंप आने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा कदमों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा तथा इस दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षात्मक गतिविधियों से भी अवगत करवाया जाएगा।

Comments