BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

जोगिन्दर नगर उपमंडल के मतदाता, नारा लेखन प्रतियोगिता में 10 अप्रैल तक ले सकते हैं भाग नारा लिखकर जारी व्हाट्सएप नंबर पर होगा भेजना, पहले दो विजेता होंगे पुरस्कृत

 

जोगिन्दर नगर, 02 अप्रैल-सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता दो वर्ग में करवाई जा रही है। पहले वर्ग में 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता शामिल हो सकते हैं जबकि दूसरे वर्ग में 20 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी मतदाता भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि दोनों वर्ग में पहले दो बेहतरीन नारा लिखने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि जोगिन्दर नगर उपमंडल से संबंधित निर्धारित दोनों वर्ग में कोई भी पात्र मतदाता इसमें शामिल हो सकता है। नारा लेखन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मतदाता को मतदान जागरूकता पर आधारित नारा लिखकर व्हाट्सएप नम्बर 9459760706 पर व्हाट्सएप करना होगा। उन्होंने बताया कि मतदाता द्वारा लिखे गए नारे के साथ संबंधित व्यक्ति की जानकारी जिसमें नारा लिखने वाले व्यक्ति का नाम, बूथ नम्बर तथा संपर्क मोबाइल नम्बर लिखना जरूरी होगा।
मनीश चौधरी ने बताया कि निर्धारित दोनों वर्ग में मतदाता आगामी 10 अप्रैल तक इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। दोनों वर्ग में बेहतरीन नारा लिखने वाले पहले दो लोगों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान जागरूकता अभियान के साथ ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं से जुड़ने का आह्वान किया है। साथ अन्य लोगों को भी जोड़ने पर बल दिया है।
-000-

Comments