BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

कृपया ध्यान दें पंजीकृत हथियारों को संबंधित पुलिस थाना में जमा करवाएं-सहायक रिटर्निंग अधिकारी


 जोगिन्दरनगर ,लडभड़ोल , 20 मार्च: हिमाचल प्रदेश में आम लोक सभा चुनाव-2024 की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में जिन भी लोगों के पास पंजीकृत हथियार हैं उन्हे निर्वाचन से पूर्व संबंधित क्षेत्र के पुलिस थानों में जमा करवाना आवश्यक है।
इस बारे जानकारी देते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी एक जून को हिमाचल प्रदेश में निर्धारित आम लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंडी जिला में पंजीकृत सभी हथियारों को संबंधित पुलिस थानों में जमा करवाना जरूरी है। उन्होंने जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐसे सभी नागरिकों से जिनके पास पंजीकृत हथियार हैं, उन्हें अपने क्षेत्र के पुलिस थाना में जमा करवाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में आदेशों की अवहेलना होने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments