BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में इलेक्टोरल क्लब द्वारा व्याख्यान का आयोजन


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में इलेक्टोरल क्लब के अंतर्गत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसके तहत क्लब संयोजिका डॉ. प्रीति ने क्लब सदस्यों सहित सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र में चुनाव के महत्व और नागरिकों विशेष कर युवा मतदाताओं की  भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में  युवाओं की सजगता लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करती है। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.संजीव कुमार ने कहा कि नागरिकों का अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना तथा दूसरों को जागरूक करना लोकतंत्र को मजबूत आधार प्रदान करता है। उन्होंने सभी क्लब सदस्यों को सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई दी।

Comments