BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के लिए कलाकारों के ऑडिशन 27 व 28 मार्च को 27 मार्च को जोगिन्दर नगर उपमंडल तथा 28 मार्च को मंडी सहित अन्य जिलों के होंगे ऑडिशन


 जोगिन्दर नगर, 26 मार्च-एक से पांच अप्रैल तक मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के ऑडिशन 27 व 28 मार्च को निर्धारित किये गए हैं। यह ऑडिशन मिनी सचिवालय परिसर के सभागार में प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक लिए जाएंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकार 27 व 28 मार्च को ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। यह ऑडिशन मिनी सचिवालय परिसर के सभागार में प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक लिए जाएंगे। उन्होने बताया कि 27 मार्च को जोगिन्दर नगर उपमंडल जबकि 28 मार्च को मंडी सहित अन्य जिलों के कलाकार ऑडिशन में भाग ले सकते हैं
एसडीएम ने बताया कि कलाकारों के ऑडिशन के लिए एक समिति गठित की गई है।

Comments