BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

चतुर्भुजा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटने से 2 बच्चों समेत 10 घायल


 लडभड़ोल / जोगिंद्रनगर उपमंडल के जोगिंद्रनगर सरकाघाट सड़क के संपर्क मार्ग चक्का झमेहड पर ठापरी मोड पर एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत दस लोग घायल हुए हैं। तीन को गंभीर हालत में टांडा रेफर किया गया है। हादसा दोपहर करीब सवा दो बजे है। बताया जा रहा है कि बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। सभी किसी धार्मिक आयोजन से वापिस आ रहे थे। गांव पहुंचने से कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस में घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी सियादी झमेड गांव के बताए जा रहे हैं। घायलों का उपचार जोगिंद्रनगर में चल रहा है।यह हुए हैं घायल

घायलों में रीना देवी पुत्री ग्याहरू नाम निवासी झमेहड़, अनवी ठाकुर पुत्री ईश्वर दास उम्र 18 साल, नागदेव, पुत्र भरत राम निवासी लांगणा, शांतणू राणा पुत्री चंद्रमणी गांव नेरी, नेंसी पुत्री विजय कुमार, लता पुत्री दिनेश कुमार, दिनेश कुमार पुत्र नाराण सिंह, विजय कुमार पुत्र बसाखी कुमार के अलावा चंद्रमणी और गिरजू शामिल हैं।

Comments