BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आगाज


 राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आरम्भ हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्राचार्य संजीव कुमार ने स्वयंसेवियों को शिविर की सम्पूर्ण जानकारी मुहैया कराई। विशेष शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि विद्यार्थी जीवन से सेवा के भाव का अभ्यास व समझ व्यक्तित्व विकास को आधार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत स्वामी विवेकानन्द के दर्शन की देन है। शिविर के पहले दिन स्वंयसेवियों ने स्थानीय गांव बनान्दर में स्वच्छता जागरूकता अभियान संचालित किया। कार्यक्रम के दूसरे भाग में स्थानीय पुलिस चौकी के अधिकारी श्री अनिल कटोच ए.एस.आई., श्री विजय परमार हेड कांस्टेबल, व श्री संजय मंढोतरा मुख्य स्रोत व्यक्तियों के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए तथा स्वयंसेवियों को विभिन्न नियमों व कानूनों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ-साथ स्वंयसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के इस विशेष सात दिवसीय शिविर में महाविद्यालय के 50 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

Comments