BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड भड़ोल महाविद्यालय के एन.एस.एस. के स्वयंसेवियों को वित्तीय नियोजन व प्रबंधन पर व्याख्यान


 


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन की गतिविधियों की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजीव कुमार के संबोधन के साथ हुई। इसके अंतर्गत सभी स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ़ सफाई के साथ साथ पानी के टंकियों को साफ़ किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने महाविद्यालय परिसर में कूड़ादान स्थापित किए। कार्यक्रम के दूसरे चरण में यूको बैंक लड भड़ोल शाखा से श्री रजत जम्वाल, असिस्टेंट मेनेजर व श्री मुकेश कुमार, ऑफिस असिस्टेंट ने मुख्य स्रोत व्यक्तियों के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों को वित्तीय नियोजन व प्रबंधन से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करवाई। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य की ओर लगातार चलने से चलन गति धीमी होने पर भी निश्चित तौर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि हमें अपने जीवन में व्यवहारिक वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत रहना चाहिए।  इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी ने महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सहित उपस्थित सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।

Comments