BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

दुखद समाचार! फीमेल हेल्थ वर्कर श्रीमती अनुराधा राणा का हुआ निधन!


लडभड़ोल  (मिंटू शर्मा)  बैजनाथ के गणेश बाजार निवासी श्रीमती अनुराधा राणा धर्मपत्नी सुशील राणा का निधन हो गया है। उनका चंबा के समीप एक्सीडेंट हुआ था। श्रीमती अनुराधा राणा बतौर फीमेल हेल्थ वर्कर लडभड़ोल के खददर और बसालण में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और वर्तमान में बैजनाथ के महालपट में कार्यरत्त थी। श्रीमती अनुराधा राणा के निधन पर हम गहन शोक प्राप्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह महान दुख सहन करने की क्षमता प्राप्त हो। ओम शांति!

Comments

  1. अत्यन्त दुःखद ॐ शान्ति

    ReplyDelete

Post a Comment