BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

चेलचतरा में घर के कमरों के ताले तोड़ चोरों ने हजारों का सामान और नगदी चुराई


तहसील लडभड़ोल में एक बार फिर चोरी का मामला सामने आया हैं।घर के कमरों के ताले तोड़ चोरों ने हजारों का सामान और नगदी चुराई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील लडभड़ोल के गांव चेलचतरा निवासी रूमा देवी पत्नी प्रधान सिंह ने वीरवार को बताया कि वह पिछले करीब 2 साल से अस्वस्थ चल रही है।उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ महीना पहले वह उपचार के लिए अपने बेटे शुभम कुमार के पास चंडीगढ़ गई हुई थी और घर में ताले लगे हुए थे तो पिछले कल बुधवार 24 जनवरी को उनकी जेठानी कृष्णा देवी ने फोन पर बताया कि आपके घर के ताले टूटे हुए हैं और अंदर का सामान भी बिखरा पड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही वे चंडीगढ़ से अपने घर के लिए रवाना हो गई और आज वह अपने घर पहुंची तो उन्होंने पाया कि घर के कमरों के ताले टूटे हुए हैं और सामान भी बिखरा पड़ा हुआ है।उन्होंने बताया कि नगदी व सोने के अलावा अन्य कहीं कीमती सामान व जेवरात चोर चुरा कर ले गए हैं।उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी गई जिस पर पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया।

Comments