BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड़भडोल तहसील क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर नागेश्वर महादेव कुड में मकर संक्रांति पर शुरू होने वाले सात दिवसीय घृत पर्व के लिए तैयारियों में मंदिर प्रशासन जुट गया हैं।


 लड़भडोल तहसील क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर नागेश्वर महादेव कुड में मकर संक्रांति पर शुरू होने वाले सात दिवसीय घृत पर्व के लिए तैयारियों में मंदिर प्रशासन जुट गया हैं।आपको बता दे कि मकर संक्रांति पर शिवलिंग का मक्खन से शृंगार किया जाएगा।नागेश्वर महादेव कुड के वर्तमान प्रबंधक एवं थानापति महंत विमल गिरी ने शुक्रवार को कहा कि सभी क्षेत्रवासियों को जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि नागेश्वर महादेव कुड में इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को नागेश्वर महादेव कुड में घृतमंडल का आयोजन किया जा रहा हैं,जोकि घृत मंडल 14 जनवरी से 21 जनवरी तक रहेगा। 21 जनवरी को रामायण का पाठ रखा गया है जोकि 22 जनवरी तक चलेगा और 22 जनवरी को अखंड रामायण पाठ और भंडारा रखा गया हैं।उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि के उपलक्ष में पूजा पाठ होगा।उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों को जानकर अत्यंत हर्ष होगा,जो राम जन्मभूमि सारे लोग नहीं जा सकते हैं।जो लोग नहीं जा रहे हैं,वे अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में आए।उन्होंने कहा कि नागेश्वर महादेव कुड में सतगुरु प्रेम गिरि महाराज की प्रेरणा से यहां पर भंडारा रखा गया हैं।उन्होंने कहा कि नागेश्वर महादेव कुड में समस्त जनता से विनम्र निवेदन है।ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Comments