BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हेल्पिंग हैड फेमली संगठन ने कि जरूरतमंद परिवार की सहायता


लडभड़ोल (मिंटू शर्मा) दिनांक, 2 जनवरी 2024 को लोहारजोल निवासी,निर्धन परिवार रामदेई को  5100 सहायता राशि शिक्षक अशोक कुमार भलारा निवासी ने बताया कि हमारा एक संगठन बना है जिसका नाम है हेल्पिंग हेड फेमली है जो एक समाजसेवी  कश्मीर सिंह मंडी निवासी द्वारा बनाया गया है यह संगठन उन सभी असहाय निर्धन अपंग व्यक्तियों की सहायता करता है जिनका कोई भी परिवार का सदस्य कमाने वाला नहीं होता है अशोक कुमार ने बताया कि 12 फरवरी 2023 से लेकर 3 जनवरी 2024 तक इस संगठन ने 277075 रुपए की सहायता की है प्राकृतिक आपदा के समय भी इस संगठन के द्वारा आपदा से प्रभावित लोगों की आर्थिक रूप से सहायता की गई है अशोक कुमार ने बताया कि आगे भी ऐसे लोगों की सहायता जारी रखेंगे जो अति निर्धन लोग है तथा लोगों से भी प्रार्थना है कि ऐसे लोगों की सहायता करें साथ में विशाल उपाध्याय विजय राणा गफूर मोहम्मद।

Comments