BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

गैस कनेक्शन सुचारू तरीके से चलाये रखने के लिए लडभड़ोल की पंचायत में जल्द लगाया जाएगा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कैंप


लडभड़ोल।केंद्र सरकार के आदेशानुसार अब से गैस सब्सिडी सीधे बैंक खाते में पाने तथा गैस कनेक्शन सुचारू तरीके से चलाये रखने के लिए व्यक्ति की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होना अनिवार्य कर दिया हैं।जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।परंतु देश भर में एक साथ यह प्रक्रिया एक साथ चलने से सर्वर व्यस्त रहता है या कभी कभार तकनीकी खराबी के कारण गैस एजेंसी में आए उपभोक्ताओं को बहुत लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।इस बार में महामाया गैस एजेंसी लडभड़ोल के संचालक अनिमेष अवस्थी ने बताया कि हमारे बहुत से उपभोक्ता दूर के गांव से आते हैं,और ऐसे में उनका काम समय पर न हो तो उन्हें निराश वापस लौटना पड़ रहा है।उन्होंने इस असुविधा के लिए खेद भी जताया हैं।उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए महामाया गैस एजेंसी लडभड़ोल की टीम स्वयं उनकी निकटतम पंचायत में आकर बॉयोमेट्रिक कैम्प लगाएगी।उन्होंने बताया कि पंचायत में एजेंसी की टीम किस दिन आएगी इसकी जानकारी उनको पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दे दी जाऐगी।बता दें कि वेरिफिकेशन के लिए गैस की कापी आधार कार्ड सहित उपभोक्ता का स्वयं होना आवश्यक है।सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि जल्द से जल्द अपना बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा लें,और इस दौरान गैस एजेंसी की टीम का सहयोग करें।अधिक जानकारी के लिए 9418100733, 8219928733,7018591772 नंबर पर फ़ोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

Comments