BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल लडभड़ोल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,58 लोगों ने किया रक्तदान


हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल लडभड़ोल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,58 लोगों ने किया रक्तदान हिम युवा जन कल्याण संगठन व समर्पण ब्लड डोनर संस्था द्वारा बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन  स्वास्थ्य विभाग टीम टांडा मेडिकल कॉलेज के मार्गदर्शन में यह रक्तदान शिविर हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल लडभडोल में संपन्न हुआ।बता दें कि यह रक्तदान शिविर हिम युवा जन कल्याण संगठन के सदस्य विशाल उपाध्याय के बेटे अथर्व शर्मा के जन्मदिन उपलक्ष में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के तौर पर सिविल इंजीनियर एवं  समाज सेवी दीपक सरकाघाट की समाज सेविका पूजा ठाकुर विशेष अतिथि दिनेश भाटिया ने शिरकत की।मुख्यअतिथियो ने शिविर में आए लोगों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।बता दें कि लगभग 58 लोगों ने इस रक्तदान शिविर में भाग लिया!समर्पण ब्लड डोनेर संस्था के अध्यक्ष सनवीर ठाकुर ने बताया कि तीसरी बार इस लडभड़ोल में यह रक्तदान शिविर लगाया गया है।उन्होंने कहा कि लोग इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि जहां भी रक्तदान शिविर लगे लोग उनमें जरूर रक्त दान करें।इस मौके पर एक्स आर्मी कैप्टन चुनी लाल बेटियां फाउंडेशन के अध्यक्ष त्रिलोक नाथ अशोक गौतम भरत रोजला समर्पण ब्लड डोनर संस्था के अध्यक्ष सनवीर कुमार औऱ राजकुमार राजेश कुमार

हिम युवा जन कल्याण संगठन के सदस्य विशाल उपाध्याय विकास उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Comments