BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बैच के आधार पर स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद पात्र अभ्यर्थी 15 दिसंबर से पहले ऑनलाइन माध्यम से कराएं रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज


 जोगिन्दर नगर, 12 दिसम्बर-निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश ने स्टाफ नर्स के 21 पदों को बैचवाइज आधार पर भरे जाने के लिए रोजगार कार्यालय को मांग पत्र दिया है। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से रोजगार कार्यालय में अपना नाम दर्ज करना सुनिश्चित करें। स्टाफ नर्स पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान विश्वविद्यालय से जी. एन. एम. अथवा बी. एस. सी. नर्सिंग होनी अनिवार्य है।
इस बारे जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय जोगिंदर नगर सुमित ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए सामान्य श्रेणी, अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा जाति वर्ग की श्रेणी का बैच वर्ष 2010, अनुसूचित जाति (बी. पी. एल.) श्रेणी का बैच जून 2013, अन्य पिछड़ा जाति (वार्ड ऑफ़ फ्रीडम फाइटर) श्रेणी का बैच अक्टूबर 2016, तक मांगा गया है। इन पदों के आवेदन हेतु 15 दिसंबर से पहले पात्र आवेदक रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से अपना नाम दर्ज करना सुनिश्चित करें ताकि उनका नाम उक्त तिथि से पहले निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को भेजा जा सके। यदि किसी भी आवेदक को इन पदों से संबंधित अधिक जानकारी चाहिए तो वे रोजगार कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments