BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

तहसील कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा लगाया गया खीर का भंडारा।


लडभडोल: 7 अगस्त: (भारद्वाज) सावन मास के चौथे सोमवार को    लडभडोल बस स्टैंड में आज तहसील कार्यालय लडभडोल के कर्मचारियों द्वारा खीर के भंडारे का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार अमर नाथ ने बताया कि तहसील कार्यालय के कर्मचारियों के सहयोग से आज बस स्टैंड लडभडोल में खीर का भंडारा लगाया गया। जिसमें तहसील कार्यालय से रणवीर सिंह, मुकेश राणा, राकेश कुमार, अजय कुमार, मनीष कुमार, स्थानीय निवासी विनय शर्मा व हरनाम सिंह का का काफ़ी सहयोग रहा।




Comments