BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलेड के गांव गोरा निवासी अजय ठाकुर पुत्र सुभाष चंद ठाकुर जोकि भारतीय नौसेना में कार्यरत हैं।


तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलेड के गांव गोरा निवासी अजय ठाकुर पुत्र सुभाष चंद ठाकुर जोकि भारतीय नौसेना में कार्यरत हैं।जिन्होंने 53वें आई एस एस एफ शूटिंग वल्ड कप 2023 जोकि 14 अगस्त से लेकर 1सितंबर तक अजरबैजान की राजधानी बाकू में हो रही है।क्षेत्र के अजय ठाकुर ने माता सिमसा व नागेश्वर महादेव कुड के आशीर्वाद से प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रर्दशन करके पूरे मंडी जिला सहित तहसील लडभड़ोल क्षेत्र व हिमाचल प्रदेश के साथ साथ देश का नाम रोशन किया है। वर्तमान में अजय ठाकुर भारतीय नौसेना में कार्यरत हैं।अजय ठाकुर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों और कोच सहित अपनी कड़ी मेहनत लगन को दिया है। आपको बता दें कि अजय ठाकुर के पिता सुभाष चंद ठाकुर हिमाचल प्रदेश विद्युत विभाग में वरिष्ठ सहायक अभियंता के पद पर और माता श्रेष्ठा देवी प्रदेश के शिक्षा विभाग में बतौर अध्यापिका के पद पर सेवारत हैं। आपको बता दें कि अजय ठाकुर के माता-पिता दोनों की ही सेवाएं क्षेत्र में सराहनीय हैं।





Comments