BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल की वार्षिक पत्रिका 'विद्यार्थी दर्पण' के सातवें संस्करण का विमोचन


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में सत्र 2022-23 की वार्षिक पत्रिका 'विद्यार्थी दर्पण' का विमोचन हर्सोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने संपादक मंडल, स्टाफ सदस्यों तथा विद्यार्थियों सहित समस्त महाविद्यालय परिवार को बधाई दी। पत्रिका के संपादक मंडल में प्रो. तिलक शर्मा (मुख्य संपादक), प्रो. संजीव कुमार (हिंदी अनुभाग), डॉ. अमित कौड़ा (अंग्रेजी अनुभाग) व प्रो. पंकज कुमार ( पहाड़ी अनुभाग ) के साथ-साथ छात्र संपादकों में ईशा हिंदी अनुभाग, कविता अंग्रेजी अनुभाग तथा रूचि बरवाल पहाड़ी अनुभाग से शामिल रहे। इस अवसर पर पत्रिका के मुख्य संपादक प्रो. तिलक शर्मा ने बताया कि पत्रिका के तीनों अनुभागों हिंदी, अंग्रेजी व पहाड़ी के अंतर्गत महाविद्यालय के अधिकतर विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न रचनाओं को शब्दों में व्यक्त करके इसमें अपना सहयोग सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि लेखन अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण उपकरण है। इसको ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मंच प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को खोज कर उसे विकसित करना ही पत्रिका प्रकाशन का प्रमुख उद्देश्य है । इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने कहा कि वार्षिक पत्रिका महाविद्यालय का दर्पण होता है। पत्रिका का स्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों की मनोदशा तथा उनके विचारों के साथ-साथ संस्थान की दिशा व दशा का भी परिचय देती है। इसके अलावा पत्रिका महाविद्यालय का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसके माध्यम से संस्थान के विकास के क्रम का सहजता से अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में महाविद्यालय के स्तर पर राइटिंग क्लब के अंतर्गत भी विद्यार्थियों को लेखन के लिए मंच प्रदान करते हुए उनकी प्रतिभा व् व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करेगा। इस मौके पर उन्होंने अपने सभी सहयोगियों को इस उत्कृष्ट कार्य व निरंतर प्रयासों के लिए धन्यवाद व शुभकामनाएं प्रेषित की।

Comments

Post a Comment