BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

गैर सरकारी संगठन इकाई लडभडोल का गोरा में चुनाव संपन्न,प्रदीप ठाकुर बने प्रधान।

 

लडभड़ोल:-वीरवार को गैर सरकारी संगठन इकाई लडभडोल का चुनाव पवन कुमार चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी छोटु यादव की अध्यक्षता में गोरा रेस्ट हाउस में हुआ।जिसमें प्रधान प्रदीप ठाकुर पशु पालन विभाग वरिष्ठ उप प्रधान बलदेव सिहं जलशक्ति विभाग महासचिव मदन लाल राणा लोक निर्माण विभाग सह सचिव रणवीर सिंह जल भाक्ति विभाग कोषाध्यक्ष अजय कुमार सकलानी लोक निर्माण विभाग चुनें गयें।गैर सरकारी संगठन इकाई लडभडोल के नवनियुक्त प्रधान प्रदीप ठाकुर ने कहा कि वह सभी गैर सरकारी संगठन इकाई धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें प्रधान बनाया। उन्होंने बताया कि वह अपने इस प्रधान के पद में रहते हुए गैर सरकारी संगठन इकाई की आवाज को बुलंद करते रहेंगे।

 

Comments