BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल पुलिस ने स्युण में नाके के दौरान 65 पेटीयां ऊना नंबर वन अवैध शराब पकड़ी ड्राइवर नहीं दिखा पाया बिल।


लडभडोल पुलिस ने नाके के दौरान 65 पेटी ऊना नबर शराब की बरामद की है। इस मामले में वाहन चालक के विरूध मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार भडोल पुलिस द्वारा बीती रात भडोल के करीब स्यूण गांव के पास लगाये गये नाके के दौरान बैजनाथ की और से आ रही पिकअप जीप एच पी 37G3973 को रोका तो जीप के उपर तिरपाल चढाया गया था। पुलिस ने गाडी से तिरपाल को हटाया तो जीप से 65 पेटी ऊना नम्बर वन की बरामद की गयी।
चालक से शराब से सम्बधित दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह मौका पर इससे सम्बधिंत कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया पुलिस ने चालक अनु कुमार निवासी गांव कबाडी के विरूध मामला दर्ज कर लिया है उससे पूछताछ जारी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने की है।

Comments