BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभडोल के लोक निर्माण विभाग लडभडोल में कार्यरत चालक के पद से जसवंत पराशर सेवानिवृत्त हुए है।आपको बता दे कि लाहला के रहने वाले जसवंत पराशर ने 23 साल चालक के पद में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति हुए।


 मंगलवार को लडभडोल के लोक निर्माण विभाग लडभडोल में कार्यरत चालक के पद से जसवंत पराशर सेवानिवृत्त हुए है।आपको बता दे कि लाहला के रहने वाले जसवंत पराशर ने 23 साल चालक के पद में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति हुए।जसवंत पराशर ने लगातार 23 साल अपनी सेवाएं दी,उनका 23 साल का कार्यकाल सराहनीय रहा।लडभडोल में अपनी आखरी दिन की हाजिरी लगाते हुए जसवंत पराशर ने स्टाफ को तथा अन्य लोगों को नम आंखों से विभाग से अलविदा कहा।लोक निर्माण विभाग के विश्राम गोरा में स्टाफ मेंबर और परिवारजनों के सदस्यों ने हार पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।वहीं लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा उन्हें एक एक चरोटी तोहफा के तौर पर दी गई।वहीं लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर की अध्यक्षता मे यह सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम हुआ।वही सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में चालक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।उन्होंने कहा कि विभाग के प्रति उनका का व्यवहार बहुत अच्छा रहा।

Comments