BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

महाशिवरात्रि पर्व पर 18 फरवरी को रात्रि जागरण सहित शिवलिंग का रुद्रभिषेक किया जाएगा।

 लक्ष्मी नारायण मंदिर कोठी दलेड के परिसर में


महाशिवरात्रि पर्व पर 18 फरवरी को रात्रि जागरण सहित शिवलिंग का रुद्रभिषेक किया जाएगा।19 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।मंदिर के मुख्य संरक्षक श्री मंहत लाल गिरी बाबा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर शिवलिंग का रुद्रभिषेक किया जायेगा तथा भजन कीर्तन होगा।उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।उन्होंने लडभड़ोल क्षेत्र सहित तमाम श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया है।

 

 

Comments