BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लडभड़ोल क्षेत्र के गांव रोपडू निवासी विमला देवी पत्नी स्वर्गीय हच्छु राम की पशुशाला में सोमवार 2:30 बजे आग लगने से वहां पर रखा घास जलकर राख हो गया हैं।



 

तहसील लडभड़ोल क्षेत्र के गांव रोपडू निवासी विमला देवी पत्नी स्वर्गीय हच्छु राम की पशुशाला में सोमवार 2:30 बजे आग लगने से वहां पर रखा घास जलकर राख हो गया हैं।जिससे उनका हजारों का नुकसान हो हुआ हैं।घटना की सूचना मिलते ही हल्का पटवारी विनय कुमार व क्षेत्रीय कानूनगो सहित दमकल विभाग जोगिंद्रनगर की टीम मौके पर पहुंचे!जिन्होंने पाया कि विमला देवी एक मंजिला लेंटर सुधा मकान रहती हैं।जिसे पिलर पर खड़ा किया गया है।स्थाई तौर पर पक्की कच्ची ईटों को रखकर जिनके कमरे बनाए गए थे।वहाँ एक कमरे में स्थाई तौर पर गौशाला बनाई गई थी।वह बाहर खाली जगह पर घास इत्यादि व सामान रखा हुआ हैं,जो कि जलकर राख हो गया है।प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आंका गया है कि पीड़ित परिवार का अनुमानित पचास हजार के करीब का नुकसान हुआ है।मौके पर पहुंचे दमकल विभाग जोगिंदरनगर के इंचार्ज शेर सिंह सकलानी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया गया हैं।मामले की पुष्टि लडभड़ोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने की है।




Comments

Post a Comment