BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

बधाई! राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगेहङ लंगेसर से सेवादार श्रीमती मीरा देवी हुई सेवानिवृत्त!


लडभड़ोल भगेहड :- बुधवार 30 नवंबर 2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगेहङ लंगेसर से बतौर सेवादार कार्यरत श्रीमती मीरा देवी शिक्षा विभाग में अपनी इस वर्षों के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गईं। श्रीमती मीरा देवी ने 1 सितंबर 1997 गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बगला में तैनात हुई थी। फिर 3 अप्रैल 2012 को मीरा देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगेहङ में रेगुलर हुईं। श्रीमती मीरा देवी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने श्रीमती मीरा देवी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, प्रवक्ता करतार चंद, कार्यालय प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, उप प्रधान भगेहङ लंगेसर ने श्रीमती मीरा देवी की कर्मठता के ऊपर प्रकाश डालते हुए सेवानिवृत्ति की हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्रीमती मीरा देवी को विद्यालय के स्टाफ की तरफ से शॉल तथा उपहार दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल मनेजमेंट कमेटी के सदस्य तथा स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजालग के प्रधानाचार्य देशराज डोगरा जी ने भी श्रीमती मीरा देवी को अपनी शुभकामनाएं दी।

LADBHAROLNEWS की तरफ से श्रीमती मीरा देवी को सेवानिवृत्त होने पर बहुत बहुत बधाई तथा सुखद भविष्य तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं! धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM




Comments