BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लड भड़ोल) राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में बी.ए./बी.कॉम. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।


 (लड भड़ोल) राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में बी.ए./बी.कॉम. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बी.ए./बी.कॉम. के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ। इस आयोजन में प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं ने अपना परिचय देने के साथ-साथ अन्य प्रस्तुतियां भी दी। इन प्रस्तुतियों के आधार पर राखी को मिस फ्रैशर और अभिषेक को मिस्टर फ्रैशर तथा ईशा को मिस पर्सनैलिटी व  नीरज को मिस्टर पर्सनैलिटी चुना गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को सीखने के प्रति संकल्पशील होना चाहिए तथा महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाए गए सभी प्रकार के अवसरों का लाभ लेते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास सुनिश्चित करना चाहिए। इसके अलावा प्राचार्य महोदय ने सभी आयोजकों सहित सभी प्रतिभागियों व चयनित विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनायें दी।


Comments