BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

संतान दात्री माता सिमसा में प्रथम नवरात्रे में हजारों श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में नवाया शीश


 लडभड़ोल :- प्रसिद्ध सिमसा दात्री माता मंदिर में शरद नवरात्रों की शुरुआत सोमवार को हो गई है।आपको बता दें कि प्रथम नवरात्रे में हजारों श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया।माता सिमसा मंदिर में पुरा  दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही देखी गई।वहीं कुछ श्रद्धालु बाहर से आ रहे है। माता सिमसा संतान दात्री के नाम से प्रसिद्ध है प्रदेश ही नहीं देश के अन्य कई राज्यों सहित विदेशों में भी मां की महिमा और चमत्कार विख्यात है बता दें शरद और चैत्र नवरात्रों के दौरान दूर-दूर से निसंतान दंपतियों संतान प्राप्ति के लिए माता के चरणों में पहुंचते हैं और मान्यता के अनुसार महिलाएं माता की भक्ति में लीन होती हैं और माता के चरणों में सोई हुई महिलाओं को माता सिमसा स्वपन में संतान प्राप्ति का वरदान देती हैं अब तक हजारों की संख्या में निसंतान दंपतियों संतान प्राप्ति का सुख पा चुकी हैं शरद और चैत्र नवरात्रों के दौरान मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं यही नहीं 10 दिनों तक मंदिर कमेटी द्वारा दोनों समय का लंगर भी श्रद्धालुओं को परोसा जाता है।शारदा माता मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद कुमार राय ने शारदा माता मंदिर की तरफ से क्षेत्रवासियों को शरद नवरात्रों की बधाई दी और कहा कि जो माता के धरने में आई हुई हैं उन सब को भी अपनी ओर से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज से मंदिर कमेटी द्वारा ऑनलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि जिस किसी भी श्रद्धालु को कोई भी समस्या आए तो वह मंदिर कमेटी से संपर्क कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं यहां की गई है।

Comments