BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

बधाई हो लडभडोल क्षेत्र के पडोंल पंचायत के वीर जवान नरेश कुमार को मेघालय के राज्यपाल ने स्वर्ण पदक एवं रजत पदक से नवाजा

 

लड़भडोल क्षेत्र के पंडोल पंचायत के गांव खजूर से संबंध रखने वाले वीर जवान हवलदार लिपिक नरेश कुमार पुत्र प्रताप चंद को मेघालय के राज्यपाल ने स्वर्णपदक और रजत पदक देकर सम्मानित किया। असम राइफल में कार्यरत  हुए मेघालय के राज्यपाल द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर दो 2022 को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया इससे पहले इस वीर जवान को 2020 में स्वतंत्रता दिवस पर भी राज्यपाल ने हवलदार लिपिक नरेश कुमार को उनकी लगन और मेहनत को देखते हुए रजत पदक से सम्मानित किया। इसके साथ महानिदेशक असम राइफल के द्वारा प्रशासित पत्र से भी नवाजा गया जिला मंडी के लडभडोल क्षेत्र के पडोंल पंचायत के गांव खजूर के रहने वाले नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देश की सेवा करते हुए सार्थक कर्तव्य निष्ठा एवं कार्य दक्षता का परिचय करते हुए पदक उन्हें दिए गए हैं। और राज्यपाल ने वीर जवान नरेश कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना की मेडल मिलने से जहां पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वही नरेश कुमार ने बताया कि इस उपलब्धि पर वह बहुत खुश है वही नरेश कुमार के गांव वासी माता-पिता पत्नी और दोनों भाइयों के चेहरों पर भी खुशी दिख रही है इस विशेष उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए नरेश कुमार के परिजनों ने भी नरेश कुमार को बधाइयां दी है।

Comments