BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

पटवार वृत भड़ोल में अंशकालिक श्रमिक के एक पद के लिये आवेदन आमंत्रित आवश्यक दस्तावेजों सहित 24 सितम्बर तक करें आवेदन, 27 सितम्बर को होगी प्रार्थना पत्रों की जांच


जोगिन्दर नगर, 16 सितम्बर-एसडीएम कार्यालय जोगिन्दर नगर के अंतर्गत तहसील लडभड़ोल के पटवार वृत भड़ोल में अंशकालिक श्रमिक (चतुर्थ श्रेणी) का एक पद भरा जाना है। इस पद के लिये इच्छुक व पात्र आवेदक आगामी 24 सितम्बर सायं पांच बजे तक एसडीएम कार्यालय जोगिन्दर नगर में सभी दस्तावेजों सहित अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदन पत्रों की 27 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक जांच की जाएगी। दस्तावेजों की जांच के लिये निर्धारित तिथि के अनुसार उपस्थित न होने वाले आवेदकों के आवेदन पत्रों को रद्द कर दिया जाएगा।
इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि लड भड़ोल तहसील के तहत पटवार वृत भड़ोल में अंशकालिक श्रमिक (चतुर्थ श्रेणी) का एक पद भरा जाना है। इस पद के लिये इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों या प्रमाण पत्रों की स्वयं प्रमाणित छाया प्रतियों सहित 24 सितम्बर सायं 5 बजे तक एसडीएम कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
उन्होने बताया कि अंशकालिक श्रमिक के इस एक पद के लिये आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना चाहिए। साथ ही आवेदक उसी राजस्व वृत का निवासी होना चाहिए जिसके लिये संबंधित राजस्व अधिकारी (पटवारी)  से प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा। प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के बाद आवेदकों का चयन निर्धारित मापदंड के अनुसार जिसमें में दसवीं के अंकों के साथ-साथ भूमिहीन प्रमाणपत्र, बेरोजगार प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, एनएसएस या एनसीसी प्रमाणपत्र, बीपीएल प्रमाणपत्र, विधवा/तलाकशुदा/एकल महिला प्रमाणपत्र, एकल या अनाथ प्रमाणपत्र, सरकारी या अर्ध सरकारी संगठन में कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र इत्यादि शामिल है कि मेरिट आधार पर किया जाएगा। चयनित होने पर उम्मीदवार को प्रतिमाह 5 हजार रूपये का मानदेय दिया जाएगा। साथ ही बताया कि आवेदन पत्र प्राप्त करने की निर्धारित तिथि के उपरान्त आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Comments