BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कार्यकारिणी का गठन!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय भराड़पट की संयुक्त एसएमसी कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्रीमती रेणु देवी को प्रधान तथा श्रीमती सीमा को उपप्रधान चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य  राजेश चंद कटोच, सेंट्रल हैड टीचर श्रीमती सीमा शर्मा , अभिभावक तथा अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित एसएमसी कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं।

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने जोगिंद्र नगर विस क्षेत्र से ठोकी चुनावी ताल कई पार्टियां कर रही संपर्क, समर्थकों से बैठक कर लेंगे फैसला: सुरेंद्र


लडभड़ोल! लांगणा क्षेत्र से संबंध रखने वाले अधिवक्ता ठाकुर सुरेंद्र सिंह इस बार चुनावी मैदान में दमखम दिखाएंगे। इसके लिए उन्होंने जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। दो बार पंचायत प्रधान रहे सुरेंद्र सिंह फिलहाल आजाद उम्मीदवार ही दावेदारी ठोक रहे हैं। सुरेंद्र सिंह का दावा है कि कई पार्टियां उन्हें संपर्क कर रही है, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं लिया है। आने वाले दिनों में समर्थकों के साथ बैठक कर इस पर फैसला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जोगिंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और मांगों को लेकर आवाज को बुलंद करेंगे। आज भी कई गांव सड़क, सिंचाई व अन्य सुविधाओं से वंचित हैं, उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। कहा कि अपने स्तर पर उन्होंने इलाके के विकास के लिए अपना सहयोग दिया है और समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया है। कहा कि जनता का प्रतिनिधि, जनता के लिए नारे पर काम किया जाएगा।बता दें कि अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह सात साल तक जोगिंद्र नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं।

 

Comments