BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के तहत टोन भराडी मंदिर चुल्ला में लगभग 130 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई साथ ही लोगों के जहां फ्री टेस्ट भी किए गए।


लडभड़ोल: प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा को मूलभूत तरीके से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू की गई!नई पहल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य एम्बुलेंस टीम द्वारा सोमवार को लडभडोल  क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के तहत टोन भराडी मंदिर चुल्ला में लगभग 130 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई साथ ही लोगों के जहां फ्री टेस्ट भी किए गए।वही उन्हें निशुल्क दवाई भी वितरित की गई।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने टोन भराडी मंदिर चुल्ला में उन्होंने मंदिर पूजा अर्चना की और एक कैंप का शुभारंभ किया।तुलाह पंचायत में पहुंचने पर पूर्व प्रधान राज सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने कहा कि तुलाह पंचायत के टोन भराडी मंदिर चुल्ला में आने का मौका मिला।उन्होंने कहा कि यहाँ बहुत भव्य मंदिर बना हुआ है।उन्होंने कहा कि उन्हें इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना करने का भी मौका मिला।और एंबुलेंस के माध्यम से आने का मौका मिला जहां भारी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।उन्होंने कहा कि भारी बारिश होने के बावजूद भी यह एंबुलेंस प्रत्येक पंचायत में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है।और लोग इस एम्बुलेंस का लाभ उठा रहे हैं।इस मौके को पर मंदिर संचालक स्वामी राम कुमार दास उपप्रधान तुलाह राम चंद्र पूर्व प्रधान राज सिंह पूर्व उपप्रधान जोगिंदर सिंह लाल सिंह दान सिंह तारा चंद कश्मीर सिंह तारा चंद संतराम कै राम सिंह अमर सिंह कै मदन लाल आदि मौजूद रहे।







 

Comments