BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

हिम युवा जन कल्याण संगठन को किया सम्मानित।

 

हिम युवा जन कल्याण संगठन को किया सम्मानित
 समर्पण समाजिक कार्यकर्ता समूह द्वारा वीरवार 7 जुलाई को बैजनाथ  के बचत भवन में  शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा जी का शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए हुए सामाजिक कार्यकर्ता व सामाजिक संगठन को समर्पण समूह के द्वारा उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उनको सम्मानित किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के पिताजी थे। उन्होंने इस सम्मान के लिए समूह का धन्यवाद किया तथा सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया विभिन्न स्थानों से आए हुए सभी सामाजिक कार्यकर्ता व संगठन के कार्यकर्ताओं को समर्पण ग्रुप की ओर से भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
इस मौके पर हिम युवा जन कल्याण संगठन को भी सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया । हिम युवा जन कल्याण संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।
संगठन की ओर से यह सम्मान संगठन के कार्यकर्ता विशाल उपाध्याय ने प्राप्त किया।






Comments