BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभडोल तहसील के तहत बलोटु में नाई की दुकान करने वाले साइबर कैफ़े का काम करने व बाइक की दुकान में करने वाले युवक के साथ मारपीट करने का समाचार प्राप्त हुआ हैं।

 

लडभडोल तहसील के तहत बलोटु में नाई की दुकान करने वाले साइबर कैफ़े का काम करने व बाइक की दुकान में करने वाले युवक के साथ मारपीट करने का समाचार प्राप्त हुआ हैं।शिकायतकर्ता दीपक कुमार जोकि बलोटु में नाई की दुकान करता हैं।उसने मंगलवार को बताया कि जब दुकान में काम नहीं था तो वह दुकान के बाहर खड़ा था।जिस दौरान लडभड़ोल की तरफ से एक व्यक्ति आया उसने दुकान के बाहर बाइक खड़ी की। उसने उसके बाद गाली गलौच जाति सूचक शब्द बोलना शुरु कर दिया।जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने मारपीट शुरू कर दी।शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे तैसे करके उसने अपनी जान बचाई।साइबर कैफे का काम करने वाले राकेश कुमार ने शिकायत में कहा है कि जब वह दुकान के बाहर खड़ा था तो उसने देखा कि साथ लगते दुकानदार को उक्त व्यक्ति मार रहा है।उक्त व्यक्ति उसकी दुकान में घुसा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।जिसमें साइबर कैफे का काम करने वाले व्यक्ति की चीजों को उक्त व्यक्ति द्वारा तोड़ा गया है।वही व्यक्ति को गले में भी काफी खरोंचें आई हैं।वहीं बाइक की दुकान करने वाले युवक प्रवीण कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान में बाहर खड़ा काम कर था उसी दौरान उक्त व्यक्ति वहां आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।और गंदी गंदी गालियां भी देने लगा।वही मौके पर पुलिस चौकी लडभड़ोल टीम ने घटनास्थल का जायजा भी लिया और पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकिंदर नेगी ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और धारा 451,323,427,506 आईपीसी 3 sc-st एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

 

Comments