BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में दाखिला प्रक्रिया 11 जुलाई 2022 से आरंभ

 


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल जिला मंडी में सत्र 2022 -  23 के लिए बी. ए. व बी. कॉम. प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिला प्रक्रिया 11 जुलाई 2022 से प्रारंभ हो रही है। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ.  मुनीष ठाकुर ने बताया कि 10+2 पास सभी इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विवरण पत्रिका (Prospectus) व  दाखिले से संबंधित जानकारी महाविद्यालय से प्राप्त कर  दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गत वर्षो में महाविद्यालय का वार्षिक  परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि  महाविद्यालय में लगभग सभी विषयों के प्राध्यापक उपलब्ध हैं। दाखिले की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2022 है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं :
प्रो. संजीव कुमार: 7018162768
प्रो. चंचल शर्मा: 9817435671

 

Comments